E Ration Card 2024 Download: ऐसे करें राशन कार्ड डाउनलोड Ottvibe

Suman
4 Min Read


अगर आपका राशन कार्ड खो गया है या फिर अपने नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था तो अभी आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं| राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे आपको डाउनलोड करना है क्या-क्या दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी| और राशन कार्ड कहां से डाउनलोड करना है| इस संबंध में पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है| इसलिए पोस्ट अंत तक पढ़े|

E Ration Card 2024 Download

राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जो कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के परिवारों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार जारी किया जाता है| राशन कार्ड का उपयोग विभिन्न सरकारी कामों में भी लिया जाता है| राशन कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही राशन में अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं| जैसा कि हमें पता है पहले राशन कार्ड की हार्ड कॉपी होती थी जो कि समय के साथ खराब हो जाती थी| राशन कार्ड काटने व फटने की वजह से राशन कार्ड धारकों को कई प्रकार लाभ लेने में भी परेशानी होती थी|

अभी सरकार द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए ई राशन कार्ड जारी किया गया है| अब आप एनएफएसए या राज्य के आधिकारिक राशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं| इसके अलावा आप अपने फोन में डिजिलॉकर के माध्यम से भी ई राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

E Ration Card 2024 Download कैसे करें?

  • सबसे पहले एनएफएसए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • वेबसाइट के होम पेज पर राशन कार्ड के क्षेत्र में राशन कार्ड डिटेल ऑन स्टेट पोर्टल पर क्लिक करें|
  • अब आपके सामने सभी राज्यों की सूची आ जाएगी|
  • आपको अपने राज्य के पोर्टल पर क्लिक करना है|
  • अब आपको अपने जिले का चयन करना है|
  • अब आपको आपके शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड दिखाई दे जाएंगे| इसमें आपको अपने हिसाब से ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का चयन करना है|
  • अब आपको अपनी तहसील, ब्लॉक,ग्राम पंचायत और गांव का चयन करना है|
  • अब आपके सामने आपके गांव के सभी परिवारों का राशन कार्ड आ जाएगा|
  • अब आपको अपने राशन कार्ड नंबर के माध्यम से अपने राशन कार्ड की जानकारी देखनी है|
  • अब आपको अपने राशन कार्ड का नंबर का चयन करना है उसके बाद आपके परिवार का पूरा विवरण आपके सामने आ जाएगा|
  • अब आप अपना ई-राशन कार्ड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट हुई जारी

Digilocker से राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आप अपने फोन के माध्यम से भी अपने फोन में डिजिलॉकर से राशन कार्ड डाउनलोड करके रख सकते हैं| डिजिलॉकर से डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:

  • सबसे पहले आप अपने फोन में डिजिलॉकर एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे|
  • अब आप अपनी डिजिलॉकर आईडी से एप्लीकेशन को लॉगिन कर लेंगे|
  • अगर आप पहली बार डिजिलॉकर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर रहे हैं तो इसमें पहले अपना एक अकाउंट बनाएंगे|
  • अब आपको सर्च बॉक्स में राशन कार्ड सर्च करना है|
  • अब आपको अपने राज्य का चयन करना है|
  • अब आपको अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है|
  • अब कैप्चा कोड दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है|
  • अब 2 मिनट में ही आपका राशन कार्ड की पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी|
  • यह राशन कार्ड आपके डिजिलॉकर में सुरक्षित हो जाएगा|
  • जिसे आप कभी अपने डिजिलॉकर एप्लीकेशन में देख सकते हैं|

फ्री सोलर चूल्हा के लिए आवेदन करें

Leave a comment